कई ट्विटर यूज़र्स ने बुधवार को फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो और स्विगी के डाउन होने की शिकायत की। एक यूज़र ने लिखा, "ज़ोमैटो और स्विगी डाउन हैं! खाद्य संकट शुरू हो गया है!" जबकि अन्य यूज़र ने लिखा, "ज़ोमैटो व स्विगी...एक ही समय क्यों डाउन हुए??" एक अन्य ने कहा, "और ये 10 मिनट में डिलीवरी देने वाले थे।🤦🏻♂️"