पुणे (महाराष्ट्र) में शनिवार को खाने का ऑर्डर देने के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया। लड़की के अनुसार, आरोपी ने उससे पानी मांगा था और पानी देने के दौरान अपने पास खींचकर छेड़छाड़ की थी। वहीं, आरोपी ज़मानत पर रिहा हो गया है।