अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने नोटबंदी (2016) को लेकर सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि फेक करेंसी, काला धन और टेरर फंडिंग महाभारत के जरासंध की तरह थे। उन्होंने कहा कि 'इनसे प्रभावी तरीके से निपटने का एकमात्र तरीका उन्हें टुकड़ों में काटना था।' उन्होंने आगे कहा, "अगर आप जरासंध को टुकड़ों में नहीं काटेंगे तो वह हमेशा जीवित रहेगा।"