फेक वीडियो में अमेरिका यात्रा के दौरान किसानों द्वारा पीएम का पीछा करने का किया गया दावा

एक फर्ज़ी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान किसानों द्वारा उनके काफिले को खदेड़ने का दावा किया गया। हालांकि द क्विंट ने बताया कि यह वीडियो 21 सितंबर का मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) का है जब निर्माण-क्षेत्र में कार्य जारी रखने के लिए सरकार ने टीकाकरण अनिवार्य किया था और प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए थे।