inshorts

फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन की स्पीच के बाद वैश्विक बिकवाली के चलते 1,300 अंक टूटा सेंसेक्स

अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच के बाद वैश्विक बाज़ारों में बिकवाली के चलते सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,300 अंक से अधिक टूटा। वहीं, निफ्टी करीब 370 अंक गिरकर 17,200 के नीचे पहुंचा। गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 80.09 पर पहुंच गया।