फेडेक्स के शेयर ने दर्ज की 40 साल की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट, $11 बिलियन का हुआ नुकसान

फेडेक्स के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 21% से अधिक लुढ़के जो 1980 के बाद इसके स्टॉक में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। इससे फेडेक्स का बाज़ार मूल्यांकन करीब $11 बिलियन कम हो गया। कंपनी द्वारा 90 दफ्तर बंद करने और खर्च में कटौती को लेकर कदम उठाने के एलान के बाद शेयर में यह गिरावट देखने को मिली।