फेल करने की धमकी देकर प्रिंसिपल ने गुजरात में तीन बार किया छात्रा का रेप, हुआ गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने बताया है कि भरूच में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के राकेश परमार नामक प्रिंसिपल को फेल करने की धमकी देने के बाद 9वीं की छात्रा का तीन बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।