फेसबुक अगले हफ्ते अपना नाम बदलने की योजना बना रहा है: रिपोर्ट

'द वर्ज' ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि फेसबुक अगले हफ्ते एक नए नाम के साथ खुद को रीब्रैंड करने की योजना बना रहा है ताकि मेटावर्स बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। बतौर रिपोर्ट, रीब्रैंडिंग कथित तौर पर इसलिए की जा रही है ताकि फेसबुक की पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से बढ़कर हो।