inshorts

फेसबुक की 'खतरनाक व्यक्तियों व संगठनों' की सूची हुई लीक

द इंटरसेप्ट ने 'खतरनाक व्यक्तियों व संगठनों' की लीक सूची प्रकाशित की है जिन्हें फेसबुक अपने प्लैटफॉर्म पर अनुमति नहीं देता है। फेसबुक ने आतंकियों समेत 4,000 से अधिक लोगों व समूहों को खतरनाक मानकर उन पर प्रतिबंध लगाया है। आतंकवाद व खतरनाक संगठनों के लिए फेसबुक के नीति निदेशक ब्रायन फिशमैन ने कहा कि सूची लगातार अपडेट होती है।