inshorts

फेसबुक की व्हिसलब्लोअर आई सामने, कहा- कंपनी ने 'जनहित की जगह मुनाफा चुना'

फेसबुक की पूर्व कर्मचारी फ्रांसेस हॉगेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने ही व्हिसलब्लोअर के रूप में कंपनी के आंतरिक दस्तावेज़ लीक किए थे। फेसबुक को उसके उत्पाद से किशोरों को हो रहे नुकसान की जानकारी होने का आरोप लगाते हुए हॉगेन ने कहा, "फेसबुक ने लोगों के लिए क्या अच्छा है इसके मुकाबले बार-बार अधिक पैसे कमाने को चुना।"