नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पत्रकार मारिया रेसा ने फेसबुक की आलोचना करते हुए कहा है कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा समाचार वितरक है 'फिर भी यह तथ्यों के खिलाफ पक्षपाती है।' बकौल रेसा, "फेसबुक के एल्गोरिदम तथ्यों पर गुस्सा व नफरत से भरे झूठ के प्रसार को प्राथमिकता देते हैं।"