फेसबुक ने हटाए वैक्सीन से इंसानों के चिम्पैंज़ी में बदलने का दावा करने वाले 300 अकाउंट्स

फेसबुक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 300 अकाउंट्स हटा दिए हैं, जिन्होंने दावा किया था कि एस्ट्राज़ेनेका और फाइज़र की कोविड-19 वैक्सीन्स इंसानों को चिम्पैंज़ी में बदल देगी। बतौर फेसबुक, ये अकाउंट्स रूस से थे और यूके की एक मार्केटिंग फर्म की सहायक कंपनी फैज़े से संबंधित थे। फेसबुक ने कहा, "भारतीय और लेटिन अमेरिकियों को टार्गेट किया गया था।"