बलिया (यूपी) की एक 16-वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक 31-वर्षीय को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, लड़की और आरोपी के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए हरदोई बुलाया और शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।