ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल गैस लीक होने से कम-से-कम 34 लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, "मौके पर पहुंचने के एक घंटे बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।" मामले की जांच शुरू कर दी गई है।