टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा अक्टूबर में कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा है, "मैं फैक्ट्री में संगीत का बड़ा समर्थक हूं।" बकौल मस्क, सुरक्षा संबंधी निर्देश सुनाई दें इसलिए एक ईयरबड से संगीत सुनना अच्छा है। ईमेल में मस्क ने लिखा है, "संगीत को लेकर सहकर्मी के बीच सहमति होने पर...स्पीकर से म्यूज़िक सुनना भी सही है।"