inshorts

फैन ने अख्तर से पूछा- आपके करियर के दौरान टॉप 3 बल्लेबाज़ कौन रहे?; उन्होंने बताए नाम

पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर से ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि उनके करियर के दौरान टॉप 3 बल्लेबाज़ कौन रहे जिनके खिलाफ उन्होंने गेंदबाज़ी की। उन्होंने जवाब दिया, "सचिन तेंदुलकर, रिकी पॉन्टिंग व ब्रायन लारा।" एक अन्य फैन ने उनसे पूछा कि वह क्रिकेटर न होते तो क्या होते। अख्तर ने कहा, "अभिनेता।"