रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में भारत की फील्डिंग के दौरान एक फैन सुरक्षा को तोड़कर मैदान में पहुंच गया। फैन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के सामने दंडवत हो गया और अधिकारियों के पीछा करने पर वापस स्टैंड की ओर भाग गया। इसकी वायरल तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, "रोहित के कई फैन्स का सपना।"