फैन ने शेयर कीं फ्लाइट में एमएस धोनी के साथ तस्वीरें, उनसे मुलाकात का अनुभव किया शेयर

चंदन सिन्हा नामक एमएस धोनी के एक फैन ने फ्लाइट में उनके साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वायरल हुए पोस्ट में चंदन ने धोनी से मुलाकात का अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "कौन जानता था कि आखिरी मिनट में पीछे से दूसरी पंक्ति में सीट बदलना...बतौर फैन मेरे जीवन के सबसे अच्छे ढाई घंटे साबित होंगे।"