इंटरनैशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के सीईओ थिएरी वेइल ने कहा है कि अगर फैन्स वोट न देते तो भी भारत ही सालाना हॉकी अवॉर्ड्स के सभी पुरस्कार जीतता। भारत के सभी शीर्ष पुरस्कार जीतने पर पुरुष हॉकी में ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम ने वोटिंग सिस्टम को 'विफल' बताया था। बकौल वेइल, एफआईएच वैश्विक पुरस्कार चयन प्रक्रिया के लिए टास्क फोर्स बनाएगा।