फैबइंडिया ने आलोचना के बाद वापस लिया जश्न-ए-रिवाज़ ऐड, कहा- यह दिवाली कलेक्शन नहीं है

फैबइंडिया ने आलोचना के बाद अपने फेस्टिव कलेक्शन के एक विज्ञापन को हटा दिया है। फैबइंडिया पर फेस्टिव कलेक्शन को 'जश्न-ए-रिवाज़' नाम देने को लेकर हिंदू त्योहारों से 'छेड़छाड़' के आरोप लगे थे लेकिन उसने कहा कि यह दिवाली कलेक्शन नहीं था। फैबइंडिया ने कहा, "हम...भारत की विभिन्न परंपराओं के साथ...हर रंग में जश्न मनाने के लिए खड़े रहे हैं।"