फैशन डिज़ाइनर वर्जिल अबलोह का दुर्लभ कैंसर से 41 वर्ष की आयु में निधन
फैशन ब्रांड लुई वितॉ मोएट हेनेसी (एलवीएमएच) के क्रिएटिव डायरेक्टर और ऑफ-वाइट के फाउंडर वर्जिल अबलोह का रविवार को 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 2 साल पहले दुर्लभ कैंसर 'कार्डियक एंजियोसारकोमा' से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया। एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने लिखा है, “हम स्तब्ध हैं।”