inshorts

फॉकनर ने भुगतान विवाद पर छोड़ा पीएसएल, कहा- पीसीबी का व्यवहार 'अपमानजनक'

ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर जेम्स फॉकनर ने भुगतान विवाद को लेकर पीएसएल 2022 को समय से पहले छोड़ दिया है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स में शामिल फॉकनर ने पीसीबी द्वारा किए गए व्यवहार को 'अपमानजनक' बताते हुए कहा कि बोर्ड ने उनके 'कॉन्ट्रैक्चुअल एग्रीमेंट/पेमेंट्स' का सम्मान नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, मैं यहां शुरू से हूं लेकिन उन्होंने (पीसीबी) मुझसे झूठ बोलना जारी रखा।"