रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन का विनिर्माण करने वाली फॉक्सकॉन के चेन्नई स्थित प्लांट में कथित फूड पॉइज़निंग की शिकायत के बाद कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बकौल रॉयटर्स, यह वाकया इस सप्ताह की शुरुआत का है। वहीं, एक कर्मचारी की मौत की रिपोर्ट्स को लेकर अन्य कर्मचारियों ने नैशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया।