रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल आईफोन का निर्माण करने वाली फॉक्सकॉन तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर में इस हफ्ते के लिए अपना संयंत्र बंद रखेगी। फूड पॉइज़निंग की वजह से 150 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद संयंत्र के श्रमिकों और उनके रिश्तेदारों द्वारा चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन के बाद कंपनी ने यह फैसला किया।