रूस द्वारा गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद फॉर्मूला वन ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल रूस में रेस आयोजित नहीं करेगा। आयोजकों ने बयान जारी कर बताया कि 'मौजूदा परिस्थितियों' में रेस आयोजित करना 'असंभव' है। 2022 रशियन ग्रां प्री 25 सितंबर को सोची में आयोजित होने वाली थी।