फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए शख्स ने यूपी में पत्नी के नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) की पुलिस ने बताया है कि एक महिला ने अपने पति पर उसके नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो कॉल पर पत्नी का नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड किया था।