ऐंड्र्यू मैककार्टी नामक अमेरिकी फोटोग्राफर ने अपने घर के पिछले हिस्से से साल के सबसे चमकदार कॉमेट बताए जा रहे 'कॉमेट लेनर्ड' की तस्वीरें ली हैं। मॉडिफाइड एससीटी टेलीस्कोप की मदद से ली गई ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे लिए 'क्रिसमस कॉमेट' लेनर्ड ने बेहतरीन नज़ारा पेश किया!" इस तस्वीर पर एक यूज़र ने कमेंट लिखा, "शानदार!"