inshorts

फोन देखने में व्यस्त शख्स को नहीं दिखा खुला हुआ होल, सामान के गत्तों पर नीचे गिरा

तुर्की के एक मॉल में फोन देखने में व्यस्त एक शख्स खुले हुए स्टोरेज होल से नीचे सामान के गत्तों पर गिर गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, यह शख्स नीचे रखे गत्तों के कारण बच गया और उसे कोई चोट भी नहीं आई। शख्स ने कहा, "मैंने यह होल नहीं देखा और गिर गया।"