फोन छीनने की कोशिश कर रहे शख्स से दिल्ली में भिड़ी महिला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

दिल्ली के बदरपुर इलाके में शख्स द्वारा एक महिला से फोन छीनने की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने चोर की टी-शर्ट पकड़ ली थी लेकिन फोन के ज़मीन पर गिरने के बाद वह मौके से भाग गया। डीसीपी ईशा पांडेय के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।