मुंबई पुलिस ने सीबीआई प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को पुलिस तबादलों व पोस्टिंग में भ्रष्टाचार और अवैध फोन टैपिंग का खुलासा करने वाली रिपोर्ट के कथित लीक मामले में समन भेजा है। एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें 14 अक्टूबर को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा गया है। रिपोर्ट के कथित लीक के समय जायसवाल महाराष्ट्र के डीजीपी थे।