फोनपे ने पेटीएम के कुछ कर्मचारियों पर कंपनी के क्यूआर कोड जलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कथित तौर पर ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बकौल फोनपे, घटना में फोनपे का एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल था। वहीं, पेटीएम ने आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।