फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2022 लिस्ट के मुताबिक, अमेरिका (735) में अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक है। अरबपतियों की संख्या के मामले में चीन (539) दूसरे, भारत (166) तीसरे, जर्मनी (134) चौथे और रूस (83) 5वें स्थान पर है। बकौल सूची, हॉन्ग-कॉन्ग में 67, कनाडा में 64, ब्राज़ील में 62 और इटली में 52 अरबपति हैं।