भारत आईं फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलकात की। इस मौके पर भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने उनकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "बढ़ती अस्थिरता में...फ्रांस...भारत को...कानून के शासन की रक्षा व वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए...एक प्रमुख शक्ति व भागीदार के रूप में देखता है।"