फ्रांस के नियंत्रण वाले द्वीप में शार्क ने किया 59 वर्षीय शख्स पर हमला, हुई मौत
फ्रांस के नियंत्रण वाले न्यू कैलेडोनिया द्वीपसमूह में एक 59-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक की शार्क के हमले में मौके पर ही मौत हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। यह घटना रविवार की है और शार्क के हमले के वक्त शख्स पॉनटून के पास तैर रहा था। बाद में एक जेट-स्की ने शख्स के शव को किनारे पर लाया।