inshorts

फ्रांस के राष्ट्रपति के बाद जर्मन चांसलर ने पुतिन से लंबी मेज़ पर की मुलाकात

यूक्रेन संकट के बीच मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्ज़ की लंबी मेज़ पर मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पुतिन से इसी मेज़ पर मिले थे। मैक्रों की तरह ही शॉल्त्ज़ ने भी रूस में कोविड-19 जांच नहीं कराई थी।