फ्रांस में 28-वर्षीय शख्स रेमी औवरार्ड ने 4,016 मीटर (13,175 फीट) की ऊंचाई पर एक हॉट एयर बलून के ऊपर खड़े होने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रेमी जिस बलून के ऊपर खड़े हुए थे उसे उनके पिता उड़ा रहे थे। उन्होंने यह स्टंट दुर्लभ न्यूरोमस्कुलर रोगों से संबंधित रिसर्च के लिए फंड जुटाने के लिए किया था।