फ्रांस के एक गांव में दोस्त के साथ छत पर कॉफी पी रही महिला पर एक छोटा उल्कापिंड गिर गया। उसने कहा, "मैंने हमारे पास वाली छत से तेज़ 'बूम' की आवाज़ सुनी। अगले ही पल मुझे पसलियों पर झटका लगा। मुझे लगा कि कोई जानवर, चमगादड़ है!" एक जियोलॉजिस्ट के मुताबिक, इस उल्कापिंड में लोहा और सिलिकॉन है।