एक दशक पुरानी परंपरा के तहत फ्रांस में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कम-से-कम 874 कारें जलाई गईं। फ्रांसीसी गृह मंत्री जेराल्ड डमाना ने कहा कि कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के चलते यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में कम रहा। फ्रांसीसी गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2019 में 1,316 कारों में आग लगाई गई थी।