अफ्रीकी देश माली के प्रधानमंत्री शोगेल कोकला माइगा ने रूसी मीडिया से कहा है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि माली के किडाल क्षेत्र में सक्रिय 'आतंकवादी संगठनों' को फ्रांस प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी सैनिकों ने किडाल में एक एन्क्लेव बनाया और उसे आतंकी संगठन 'अंसार अल-दीन' को सौंप दिया।