अमेरिकी सेना ने कहा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबु अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी को फ्री सीरियन आर्मी ने अक्टूबर में सीरिया के दारा प्रांत में मार गिराया था। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अमेरिकी सेना के जवान शामिल नहीं थे। गौरतलब है कि अबु अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को आतंकी संगठन का नया प्रमुख बनाया गया है।