inshorts

फ्रेंच फ्राइस की तरह महकने वाला लिमिटेड एडिशन परफ्यूम ₹140 में अमेरिका में हुआ लॉन्च

अमेरिका में आयडहो पोटेटो कमीशन ने फ्रेंच फ्राइस की तरह महकने वाला लिमिटेड एडिशन परफ्यूम लॉन्च किया है। 'Frites' नाम वाला यह परफ्यूम 50 मिलीलीटर की बोतल में तकरीबन ₹140 में लॉन्च हुआ जो फ्रेंच फ्राइस के बड़े ऑर्डर की कीमत जितना है। यह परफ्यूम डिस्टिल्ड आयडहो आलू और गंध तेल (एसेंशियल ऑयल्स) से बना है।