सॉफ्टवेयर कंपनी फ्रेशवर्क्स के फाउंडर गिरीश मातृबूतम ने बताया है कि कंपनी के आईपीओ से भारत में उसके 500 से अधिक कर्मचारी करोड़पति बने हैं। बकौल गिरीश, उनमें से 70 की उम्र 30 वर्ष से कम है। 2010 में चेन्नई में स्थापित फ्रेशवर्क्स को $1 अरब के आईपीओ के बाद बुधवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डेक पर सूचीबद्ध किया गया।