फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश मातृबूतम ने छोड़ा अपना पद, 21% गिरे कंपनी के शेयर
सॉफ्टवेयर कंपनी फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश मातृबूतम ने अपना पद छोड़ दिया है और वह कंपनी के एग्ज़िक्यूटिव चेयरमैन बनाए गए हैं। फ्रेशवर्क्स के फाउंडर मातृबूतम ने बताया कि कंपनी के प्रेसिडेंट डेनिस वुडसाइड को सीईओ बनाया जाएगा। वुडसाइड 2022 में कंपनी से जुड़े थे। इस घोषणा के बाद बुधवार को कंपनी के शेयर करीब 21% गिर गए।