फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन को लेकर क्यों कोहली पर आईपीएल में बैन लगने की संभावना कम है?

विराट कोहली (आरसीबी) ने शनिवार को आईपीएल-2024 में शाहरुख खान (जीटी) को रन आउट कर फ्लाइंग किस वाला जश्न मनाया। हालांकि, इसको लेकर उन पर बैन लगने की संभावना कम है क्योंकि उनसे जुड़ा नियमों का पिछला उल्लंघन अंपायर से असहमति का था। नियमों के मुताबिक, एक ही तरह के 2 उल्लंघनों को लेकर खिलाड़ी पर बैन लग सकता है।