फ्लाइट के दौरान कोविड-19 पॉज़िटिव आने पर अमेरिकी टीचर ने विमान के टॉयलेट में बिताए 5 घंटे
अमेरिकी टीचर मरीसा फोटियो ने फ्लाइट में कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव होने के बाद खुद को विमान के टॉयलेट में 5 घंटे के लिए आइसोलेट किया। मरीसा ने गले में दर्द के बाद रैपिड किट से टेस्ट किया था। टॉयलेट में बनाए टिकटॉक वीडियो में मरीसा ने बताया, "फ्लाइट में 150 लोग थे...डर था कि उन्हें मुझसे संक्रमण नहीं हो जाए।"