फ्लाइट में अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में यूपी का बिज़नेसमैन मुंबई में हुआ गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बताया है कि दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक बिज़नेसमैन को गिरफ्तार किया गया है। बकौल शिकायतकर्ता, जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की ओवरहेड स्टोरेज से अपना बैग निकालने के लिए खड़ी हुई थीं तब आरोपी ने पीछे से उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

Load More