फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में हुई आपात लैंडिंग; अस्पताल ले जाते वक्त मौत

बेंगलुरु से गुरुवार को दिल्ली जा रहे विस्तारा एयरलाइन्स के एक विमान में सवार 50-वर्षीय मनोज अग्रवाल नामक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पुलिस ने बताया कि मनोज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।