RBI के आंकड़ों के मुताबिक, बैंकों द्वारा राइट-ऑफ किए गए बैड लोन की रकम वित्त वर्ष 2026 में 8.2% घटकर ₹1.44 लाख करोड़ रह गई। वित्त वर्ष 2025 में यह ₹1.57 लाख करोड़ और 2024 में ₹1.70 लाख करोड़ थी। वहीं, पिछले 10 वर्षों में बैंकों ने ₹18.08 लाख करोड़ के कर्ज़ बट्टे खाते में डाले हैं।