बांके बिहारी मंदिर (वृंदावन) में भगवान कृष्ण के लिए मुस्लिम बुनकरों के बनाए गए कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने की मांग खारिज हो गई है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि परिधानों की चयन प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है। प्रशासन के सदस्य ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि हमारी प्राथमिक चिंता पोशाक की शुद्धता और पवित्रता सुनिश्चित करना है।