वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का खज़ाना रविवार को भी खोला गया। सर्चिंग टीम को इस बार बर्तन व करीब 3 फीट की एक सोने की छड़ी और व तीन छोटी चांदी की छड़ी मिली है। गौरतलब है, मंदिर का खज़ाना शनिवार को 54 साल बाद पहली बार खोला गया था जिसमें कल 2 बक्से और 3 कलश मिले थे।